Wednesday, October 21st, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव ने किया जनरल परेड का निरीक्षण

रायपुर। रायपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने शुक्रवार को रक्षित केंद्र स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित पुलिस अधिकरी कर्मचारी के जनरल परेड का निरीक्षण किया। परेड निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल पुलिस अधिकरी कर्मचारी का मनोबल बढ़ाया।

इसके साथ ही कोरोना काल में बचाव के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी के कार्यों में आ रही कठिनाईयों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुना गया। परेड में अच्छी गणवेश धारण करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान एमएस चन्द्रा उप पुलिस अधीक्षक लाइन, सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात, चन्द्र प्रकाश तिवारी रक्षित निरीक्षक एवं पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय